मैथन स्थित चिरकुंडा चेकपोस्ट पर यात्री बस से मैथन पुलिस ने 2.639 किलो चांदी बरामद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
चिरकुंडा : मैथन स्थित अस्थाई चिरकुंडा चेकपोस्ट पर चुनाव के मद्देनजर किये जा रहे वाहन जांच के दौरान बुधवार की रात कोलकाता से झारखंड आ रहे भल्वो बस पर सवार एक व्यक्ति के पास से मैथन पुलिस ने 2 किलो 639 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किया है। इस संबंध में मैथन ओपी प्रभारी आकृष्ट अमन ने बताया कि रात करीब डेढ़ बजे कोलकाता से झारखंड आ रही एक भल्वो बस की अचानक जांच की गई। बस पर सवार सुनील कुमार सोनी नामक व्यक्ति के पास से 2 किलो 639 ग्राम चांदी के जेवर बरामद किया गया है। पूछताछ में सोनी ने बताया कि वह कोलकाता से चांदी के जेवर खरीद कर धनबाद आ रहा था। सुनील कुमार सोनी धनबाद बैंकमोड़ के रहने वाला है। वहीं पर उसका सोना-चांदी की दुकान है। मैथन पुलिस ने बताया कि सुनील कुमार सोनी के पास बरामद चांदी के कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। जिसके चांदी को जब्त कर लिया गया है। जब्त चांदी की सामानों की जांच अब चुनाव आयोग द्वारा गठित कमेटी करेगी।