30 लाख के जेवर 12 लाख में खरीदारी करने वाले कतरास के लखी ज्वेलर्स को पुलिस ने उठाया अन्य दुकानों में भी पूछताछ जारी

कॉपरेटिव बैंक से चोरी गए 7 करोड़ के जेवरात खरीदारी के आरोप में कतरास के ज्वेलरी शॉप में हरियाणा पुलिस की दबिश

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

30 लाख के जेवर 12 लाख में खरीदारी करने वाले कतरास के लखी ज्वेलर्स को पुलिस ने उठाया अन्य दुकानों में भी पूछताछ जारी

धनबाद : कतरास –कॉपरेटिव बैंक हरियाणा से चोरी गए 7 करोड़ के जेवर की खरीदारी करने के आरोप में कतरास आनंद मोहल्ला निवासी लखी ज्वेलर्स के मालिक अजय कुमार वर्मन को कतरास पुलिस की सहयोग से हरियाणा पुलिस ने हिरासत में ले लिया तथा हनुमान मेंसन के भी कई दुकानों में दबिश देकर पूछताछ कर रही है ।

वही हरियाणा के अम्बाला जिला बलदेव नगर थाना के सब इन्सपेक्टर संजीव कुमार के नेतृत्व में कतरास आयी 5 सदस्यी टीम ने बताया कि अम्बाला जिला के बलदेव नगर स्थित कॉपरेटिव बैंक के शाखा प्रबंधक भूषण लाल गुप्ता ने 25 सितंबर 2023 को स्थानीय पुलिस को लिखित शिकायत देकर बताया था कि उसके बैंक के लॉकर से लगभग 7 करोड़ रुपये के जेवरात चोरी हुआ था, पुलिस ने कांड अंकित कर अनुसंधान शुरू किया और त्वरित कार्रवाई करते हुए बिहार भागलपुर के महेशपुर से गौतम कुमार को गिरफ्तार किया उक्त युवक ने बताया कि 440 ग्राम सोना उसने कतरास थाना क्षेत्र के काको मठ स्थित लखी क्वेलर्स को 30 लाख का ज्वेलर्स मात्र 12 लाख में बेचा है साथ ही अन्य दुकानों में भी ओने पौने डैम में उसने चोरी का सोना बेचा है उक्त युवक की निशानदेही पर हरियाणा पुलिस ने मंगलवार रात कतरास पुलिस की सहयोग से लाखी ज्वेलर्स के मालिक अजय कुमार वर्मन को हिरासत ले लिया तथा कतरास के हनुमान मेंसन में भी कई अन्य दुकानों में पूछताछ चल रही है

About Author

error: Content is protected !!