बिहार में भीषण सड़क दुर्घटना,दो की मौत,कई घायल  

बिहार के औरंगाबाद में दो बस और हाइवा की भीषण तक्कर हो गयी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि इस हादसे में बस में सवार दो महिला की मौके पर ही मौत हो गयी। जानकारी के अनुसार यह घटना औरंगाबाद के दाउदनगर-गया पथ के दाउदनगर मंडल कारा के पास की है,जहां बस में सवार दो महिला टक्कर के बाद सड़क पर गिर गयी और उनकी मौत हो गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जबकि इस एक्सीडेंट में बस ड्राइवर भी बुरी तरह से फंस गया,जिसे स्थानीय लोगों ने बस से निकाल कर दाउदनगर अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया। वही घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस अपनी पूरी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंची और हादसे में घायल लोगों को तुरंत बाहर निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई की आखिर इस घटना का असल दोषी कौन था ?

About Author

error: Content is protected !!