न्यायमूर्ति संजीव खन्ना होंगे अगले CJI, जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने की नाम की सिफारिश

नयी दिल्ली : सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस धनजय वाई चंद्रचूड़ ने अपने उत्तराधिकारी के पद के लिए न्यायमूर्ति संजीव खन्ना के नाम की सिफारिश की है। जस्टिस चंद्रचूड़ का कार्यकाल 10 नवंबर को समाप्त हो रहा है, ऐसे में उनके बाद जस्टिस संजीव खन्ना देश के अगले चीफ जस्टिस होंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जस्टिस खन्ना का कार्यकाल 13 मई 2025 तक रहेगा।

बता दें कि 12 अक्टूबर को केंद्र सरकार ने जस्टिस चंद्रचूड़ को एक पत्र लिखकर अपने उत्तराधिकारी के नाम की घोषणा करने को कहा था। जस्टिस चंद्रचूड़ ने 9 नवंबर 2022 को चीफ जस्टिस का पदभार ग्रहण किया था।

About Author

error: Content is protected !!