इस दौरान वे रांची में राष्ट्रीय जनता दल के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे साथ ही चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची-बिहार विधासभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी प्रसाद यादव 18 अक्टूबर यानी शुक्रवार को रांची आयेंगे।
इस दौरान वे रांची में राष्ट्रीय जनता दल के सभी नेताओं, कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे साथ ही चुनावी रणनीति पर विचार-विमर्श करेंगे। उक्त जानकारी झारखंड प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रधान महासचिव Sanjay Prasad Yadav ने दी।
मुख्य प्रवक्ता Dr. Manoj Kumar ने बताया कि तेजस्वी यादव सड़क मार्ग से रांची पहुंचेंगे। वर्तमान राजनीतिक स्थिति एवं राष्ट्रीय जनता दल कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगा, इस पर भी अपने दल के सभी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के साथ विमर्श करेंगे।