हजारीबाग: आचार संहिता लगते ही लाखों रुपये के साथ एक गिरफ्तार

Hazaribagh: आचार संहिता लगते ही चौपारण सीओ सजंय यादव व प्रभारी थानाप्रभारी पुअनि बिंदेश्वरी महतो द्वारा बड़ी कार्रवाई की गई. इस संबंध में प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चौपारण पुलिस ने बताया कि आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आदर्श आचार संहिता के दौरान बुधवार को करीब 08.30 बजे चौपारण थाना गेट के सामने अंचल अधिकारी संजय कुमार यादव चौपारण एवं प्रभारी थाना प्रभारी पुअनि बिन्देश्वर महतो एंव अन्य बलों के साथ सयुंक्त वाहन चेकिंग के दौरान महारानी बस में एक व्यक्ति के पास से एक बैग में रखे थैले से कुल नगद राशि कुल 6,22,970 रुपये बरामद हुए. जांच करने पर पकड़ाये व्यक्ति कमलेश प्रसाद शर्मा, जिला-गया, बिहार द्वारा सही जानकारी एवं कैश से संबंधित कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया. छापामारी दल में अंचल पदाधिकारी संजय कुमार यादव, पुअनि विन्देश्वर महतो, सअनि बादल कुमार महतो, सअनि मो. कमरुद्दीन आदि शामिल थे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!