Ranchi: प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मैं चुनाव आयोग द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा का स्वागत करता हूं. झामुमो कांग्रेस राजद के जंगलराज से त्रस्त झारखंड की जनता-जनार्दन अब परिवर्तन चाहती है. यह चुनाव झारखंड की रोटी, बेटी और माटी की अस्मिता को बचाने का चुनाव है. यह चुनाव आदिवासी समाज के अस्तित्व को घुसपैठियों से बचाने का चुनाव है. यह चुनाव युवा साथियों को नौकरी, रोजगार और न्याय दिलाने का चुनाव है. झारखंड के गरीब, किसान, महिलाओं को उनका हक दिलाने का चुनाव है. यह चुनाव झारखंड को बचाने का चुनाव है. पूरा विश्वास है कि इस विधानसभा चुनाव में झारखंड के मतदाता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा और एनडीए गठबंधन को प्रचंड बहुमत देकर लोक कल्याणकारी सरकार बनायेंगे.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!