Mumbai : एयर इंडिया फ्लाइट में बम की धमकी मिलने के बाद अब मुंबई हावड़ा मेल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. इसके बाद जांच एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं. धमकी मिलने के बाद पूरी ट्रेन की तलाशी ली गयी. हालांकि कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. लेकिन यात्रियों में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर फजलुद्दीन नाम के व्यक्ति ने लिखा कि “क्या रे हिंदुस्तानी रेलवे आज सुबह खून के आंसू रोओगे तुम लोग. आज फ्लाइट में भी बम रखवाया है और 12809 ट्रेन में भी रखवाया है. नासिक आने से पहले बड़ा धमाका होगा. पोस्ट में महाराष्ट्र पुलिस को भी अपशब्द कहा गया. घटना के बाद मुंबई हावड़ा मेल को सोमवार सुबह चार बजे जलगांव में रोका गया और तलाशी ली गयी. करीब दो घंटे जांच के बाद सुरक्षाकर्मियों को कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला. बम की सूचना सिर्फ अफवाह निकली.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!एयर इंडिया के फ्लाइट को भी बम से उड़ाने की मिली थी धमकी
बता दें कि इससे पहले मुंबई से न्यूयॉर्क जा रही एयर इंडिया के फ्लाइट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी. इसके बाद फ्लाइट को तत्काल प्रभाव से दिल्ली डाइवर्ट किया गया और इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग करायी गयी. फिलहाल फ्लाइट आईजीआई एयरपोर्ट पर ही है. सभी यात्री उतर चुके हैं और दिल्ली एयरपोर्ट टर्मिनल पर हैं. फ्लाइट की जांच की जा रही है.विमान में सवार सभी यात्री और चालक दल की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सभी मानक सुरक्षा प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, एयर इंडिया की विमान संख्या 119 सुबह करीब 2 बजे मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे न्यूयॉर्क के जेएफके एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरी थी. इसके थोड़े देर बाद फ्लाइट में बम की धमकी मिली. जिसके बाद सरकार की सुरक्षा नियामक समिति के निर्देश पर विमान को तुरंत दिल्ली डायवर्ट किया गया.