बोकारो पुलिस ने धनबाद के कोलफील्ड होटल में

बोकारो पुलिस ने धनबाद के कोलफील्ड होटल मे छापेमारी कर 6 महिलाओं और एक पुरुष को पकड़ा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : शुक्रवार को बोकारो पुलिस ने छापेमारी अभियान चलाकर धनबाद में छापेमारी की। धनबाद थाना क्षेत्र के लिंडसे क्लब के पास पुलिस ने कोल्डफील्ड होटल में रेड की‌
इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने 6 महिला और एक पुरुष को हिरासत में लिया और इनको अपने साथ लेकर चली गई। बताया जा रहा है कि मामला दुर्गा पूजा के दौरान मेला घूमने के लिए निकली महिलाओं को टारगेट करते हुए चेन छिनतई से जुड़ा हुआ है। ये सभी महिलाएं धनबाद के कोल्डफील्ड होटल में रूकी हुई थी। पुलिस ने इन महिलाओं के साथ एक पुरूष को भी हिरासत में लिया है।

About Author

error: Content is protected !!