डीसी,एसपी सहित जिले के आलाआधिकारओ ने बाइक सवार होकर शहर और ग्रामीण क्षेत्र पूजा पांडलो में किया निरीक्षण

झारखंड: पाकुड़ डीसी मनीष कुमार एसपी प्रभात कुमार सहित जिले के आलाआधिकारओ ने बाइक में सवार होकर शहर और ग्रामीण क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बैंक कॉलोनी , रेलवे स्टेशन, कालिकापुर ,रेलवे कॉलोनी, वाहीरग्राम नबीनगर झिकराठी , चांदपुर गोपीनाथ पुर इलामी सहित लगभग 20 पूजा पांडलो में निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान पूजा समिति के लोगों को पंडाल प्रबंधन से संबंधित आवश्यक निर्देश दिए गए. विशेष रुप से सभी पंडालों में CCTV कैमरे का अधिष्ठापन, महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग प्रवेश और निकास की व्यवस्था के साथ-साथ पूजा पंडालों के सेफ्टी मेजर के संबंध में जानकारी ली. उन्होंने आग से बचाव हेतु पूजा पंडालों में की गई व्यवस्थाओं की जानकारी ली. तथा नवमी और विजयदशमी मेला के दिन आने वाले श्रद्धालुओं की जानकारी ली.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

श्रद्धालुओं के लिए पूजा पंडाल में प्रवेश व निकास द्वार, विद्युत व्यवस्था, मेला स्थल पर कमेटी के वॉलिंटियर की तैनाती के बारे में जानकारी ली. इसके अलावा उपायुक्त ने पूजा कमेटी के सदस्यों को कई निर्देश दिए.पुलिस अधीक्षक ने कहा कि दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है. सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी पूजा पंडालों में पुलिस बल की तैनाती की गई है. पुलिस बल मेला देखने आने वाले श्रद्धालुओं का हर संभव सहयोग करेंगे ताकि वे खुशनुमा माहौल में मेला का आनंद ले सकें.

असामाजिक तत्वों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. सोशल साइट पर आपत्तिजनक टिप्पणी, फोटो शेयर या पोस्ट करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा. पूजा कमेटियों को निर्देश दिया कि वे पूजा अर्चना के लिए आने वाली महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग अलग लाइन बनाएंगे. किसी भी शिकायत पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करेगी.

About Author

error: Content is protected !!