कतरास में पुलिस का छापा, 12 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, एक गिरफ्ता
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद: दुर्गा पूजा के मद्देनजर कतरास थाना व रामकनाली ओपी पुलिस ने म देर रात सलानपुर बस्ती पंखा घर में संयुक्त रूप से छापामारी कर भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब व बियर की बोतलें जब्त।
पुलिस ने धंधेबाज राजकुमार चौहान को गिरफ्तार कर लिया. उसे रामकनाली ओपी ले जा कर पूछताछ की गई. पुलिस अवैध शराब के धंधे में लिप्त बड़े कारोबारी को पकड़ने की जुगत में जुट गई है. पकड़े गए राजकुमार चौहान ने बताया कि घर के समीप एक छोटी दुकान है, जिसमें वह अंग्रेजी शराब, बियर, सिगरेट आदि बेचता है.
ओपी प्रभारी मंगल प्रसाद कुजूर ने बताया कि वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर यह छापामारी की गई. पुलिस ने बस्ती स्थित उक्त मकान से 12 पेटी अंग्रेजी शराब व बियर तथा सिगरेट जब्त किया है. आरोपी राजकुमार चौहान के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन की जा रही है. छापामारी में कतरास थाना प्रभारी असित कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी शामिल थे.