कोला कुसमा में नवनिर्मित शक्ति मंदिर को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा

10 अक्टूबर को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश डॉ एसएन पाठक करेंगे शुरुआत

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : शहर के कोला कुसमा स्थित वास्तु विहार कॉलोनी फेज 1 में नवनिर्मित शक्ति मंदिर की स्थापना को लेकर मंगलवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। यह कलश यात्रा कोला कुसमा कुदाल चूआ मंदिर के समीप स्थित तालाब से जल भरकर नगर का भ्रमण करते हुए कॉलोनी स्थित नवनिर्मित शक्ति मंदिर पहुंची। विदित हो कि इस कॉलोनी में पहले से स्थित मंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा नहीं थी ऐसे में इसकी कमी को पूरा करते हुए शिव मंदिर के बगल में ही एक नवनिर्मित मंदिर स्थापित की गई है।

उक्त मंदिर के लिए प्रतिमा भी आ चुकी है जिसकी स्थापना के लिए कार्यक्रम की शुरुआत हो चुकी है। आगामी 10 अक्टूबर को माननीय उच्च न्यायालय झारखंड के न्यायाधीश डॉ. एस एन पाठक नए मंदिर में दीप जलाकर प्रतिमा की पूजा अर्चना की शुरुआत करेंगे करेंगे। हालांकि नवरात्र के प्रथम दिन से ही यहां नवरात्रि की पूजा नियमित रूप से चल रही है। उक्त मंदिर का निर्माण कॉलोनी वासियों के आर्थिक सहयोग और मदद से पुरी की गई है।

About Author

error: Content is protected !!