अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ रामगढ़ पुलिस की कार्रवाई, ट्रक के साथ चालक गिरफ्तार

रामगढ़ : कोयला के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक 12 चक्का ट्रक पकड़ा है. ट्रक में करीब 20 टन अवैध कोयला लोड था. साथ ही रामनारायण यादव नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. एसपी अजय कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई हुई है. एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि एक ट्रक (JH12E-7410) जिसपर पर अवैध कोयला लोड कर कुज्जू माण्डू होते हुए हजारीबाग की ओर जा रही है. जिसके बाद एसपी के निर्देश पर पुलिस टीम का गठन किया गया. गठित टीम के द्वारा माण्डू ब्लॉक के नजदीक एनएच-33 पर वाहन चेकिंग लगाया गया.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चेकिंग के दौरान ट्रक का चालक पुलिस बल को देखकर भगाने का प्रयास करने लगा. जिसके बाद उसे पुलिस बल के द्वारा पकड़ लिया गया. पकड़े गये व्यक्ति से कागजात मांगने पर कोई वैध कागजात प्रस्तुत नहीं किया. ट्रक पर लोड कोयला के संबंध में पूछताछ करने पर उसने आगे बताया कि कोयला को बिना किसी कागजात के घाटो के झारखंड कोलियरी के आसपास क्षेत्र से लोड कर बिहार के डेहरी मंडी ले जाया जा रहा है. इस कार्य में अन्य सहयोगियों का भी नाम बताया गया. तत्पश्चात अवैध रुप से कोयला का परिवहन करने के आरोप में पकड़ाये व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया.

About Author

error: Content is protected !!