तबादला हुए 41 DSP का मूवमेंट ऑर्डर जारी

तबादला हुए 41 डीएसपी का मूवमेंट ऑडर आज बुधवार को जारी कर दिया गया है. डीजीपी के आदेश पर आईजी मानवाधिकार ने यह ऑर्डर जारी किया है. गौरतलब है कि बीते दिन सरकार ने डीएसपी रैंक के 41 अधिकारियों का तबादला किया था. लेकिन कई दिन बीत जाने के बाद भी उनका मूवमेंट ऑर्डर जारी नहीं किया गया था. वहीं सरकार ने मंगलवार को सात डीएसपी के तबादले के आदेश को विलोपित कर दिया था. जारी आदेश में कहा गया है कि वैसे डीएसपी जिनके पदस्थापन स्थान पर दूसरे डीएसपी का पदस्थापन हो गया है, परंतु उनका दूसरे जगह पर पदस्थापन नहीं हुआ है, वो पुलिस मुख्यालय में योगदान देंगे.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!