आसनसोल: नक्सली गतिविधियों में संयुक्त होने के संदेह में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम ने आसनसोल के डिसरगढ़ इलाके में छापेमारी की। NIA की इस छापेमारी से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। यह कार्यवाई एकल के ठेका श्रमिकों के संगठन से जुड़े दो महिला पदाधिकारी के आवास पर की गई है। जानकारी के अनुसार आज सुबह-सुबह NIA के टीम डिसरगढ़ में पहुंची। वही यह दोनों महिला पदाधिकारी डिसरगढ़ के एक किराए के आवास पर रहती है,यह लोग वर्षों से यहां रह रही हैं। बताया जाता है कि पीसीएल के ठेका गर्मियों के संगठन की आड़ में इनपर नक्सली गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। ग़ौरतलब है कि यह संगठन काफी वर्षों से इस अंचल में सक्रिय है एवं अन्य मुद्दों को लेकर कई बड़े आंदोलन भी कर चुके हैं। वही बड़ी संख्या में ठेका श्रमिक भी इस संगठन से जुड़े हुए भी हैं। जबकि बंगाल के अन्य हिस्सों में भी NIA इस तरह की कार्यवाई चला रही है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!