रांची : ब्राउन शुगर की खरीद बिक्री करते दो युवक गिरफ्तार किए गए हैं. कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के रहने वाले अंकित कुमार और हिंदपीढ़ी का रहने वाला मो. कैफी को गिरफ्तार किया है. इन दोनों की गिरफ्तारी सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के विद्यानगर मैदान के पास से हुई है. इनके पास से पुलिस ने 30 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ है. मंगलवार को कोतवाली डीएसपी प्रकाश सोए ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि किशोरगंज विद्यानगर मैदान के पास अवैध नशीले पदार्थों का खरीद बिक्री हो रही थी. जिसके बाद पुलिस के द्वारा यह कार्रवाई की गई.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!