धनबाद में जमीन कारोबारी की दिन दहाड़े गोली मारकर हत्या

धनबादः शहर में एक जमीन कारोबारी की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है. घटना भूली ओपी क्षेत्र की है. वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

बता दें कि भूली ओपी क्षेत्र के पांडरपाला के रहने वाले जमीन कारोबारी शाहबुद्दीन की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई है. कारोबारी के भतीजे सद्दाम ने बताया कि असर्फी अस्पताल के समीप ही शान डेवलपर्स का कार्यालय है. शान डेवलपर्स के नाम से वह रियल स्टेट का कारोबार करते हैं. झरिया से कार से अपने ऑफिस लौट रहे थे. ऑफिस के समीप वह कार से उतरे और कुछ दूर चले थे. इसी दौरान बाइक पर सवार तीन अपराधियों के द्वारा उसके चाचा के ऊपर फायरिंग कर दी गई. अपराधी अपराधी एक राउंड फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए. उनके द्वारा चिल्लाने और गोली की आवाज सुनकर सभी भागे. उन्हें एक गोली लग गई थी. खून भी सड़क पर गिरने लगा ।

आनन फानन में जख्मी हालत में कारोबारी शाहबुद्दीन को असर्फी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई है. अस्पताल से शव को एसएनएमएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है. मौके से एक खोखा पुलिस ने बरामद किया है. पुलिस के द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं

About Author

error: Content is protected !!