बुधन मंडल हत्याकांड मामले में अमरेंद्र सिंह उर्फ़ गुड्डू की पत्नी मेनका सिंह ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता का आयोजन कर कहा की मेरे पति और देवर को फंसाया जा रहा है घटना की निष्पक्ष जांच हो

बुधन मंडल हत्याकांड मामले में अमरेंद्र सिंह उर्फ़ गुड्डू की पत्नी मेनका सिंह ने अपने आवास पर प्रेसवार्ता का आयोजन कर कहा की मेरे पति और देवर को फंसाया जा रहा है घटना की निष्पक्ष जांच हो

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : जिले के धनसार थाना क्षेत्र में कुछ दिन पहले बुधन मंडल हत्याकांड मामले में अमरेंद्र सिंह उर्फ़ गुड्डू की पत्नी मेनका सिंह अपने आवास पर प्रेसवार्ता का आयोजन किया। बताया जाता है कि वार्ड न 33 के निवर्तमान पार्षद की पत्नी ने बताया कि बुधन मंगल को अज्ञात अपराधियों के द्वारा गोली मार दी गई थी। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई थी। जिसमें मेरे पति अमरेंद्र सिंह और गुड्डू सिंह तथा देवर अभिषेक सिंह उर्फ ढोलक सिंह एवं अन्य दो को आरोपी बनाया गया है।इसी क्रम में पुलिस ने बिना जांच किया मेरे देवर अभिषेक सिंह को गिरफ्तार का जेल भेज दिया है। वहीं मेरे देवर ढोलक सिंह संध्या 7:00 बजे के आसपास घर में प्रवेश कर गए थे। तथा मेरे पति अमरेंद्र सिंह अपने क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद रात से 9:00 बजे के आसपास घर में प्रवेश कर गए थे। जो की मौत की मृत्यु पूर्व बयान के अनुसार घटनास्थल के पास उनके मौजूदगी के आप का निर्धारण साबित करता है। जिसकी जांच पुलिस प्रशासन घर के आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से कर सकते हैं।वही मेनका सिंह ने यह भी कहा कि कोयला के अवैध व्यापार के कारण क्षेत्र में इनकी दुश्मनी क्यों से है परंतु राजनीतिक संरक्षण को लेकर इस मामले में मेरे पति और देवर को फसाया जा रहा है। जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।

About Author

error: Content is protected !!