पुलिस के चंगुल में फंसा गिरिडीह का एक लाख का ईनामी खूंखार नक्सली,हथियार बरामद
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!गिरिडीह के पुलिस कप्तान ने पुलिस लाईन में अपने कार्यलय में आज एक प्रेसवार्ता की,जिसमे उन्होंने बताया कि एक गुप्त सूचना मिली कि एक लाख का ईनामी नक्सली लक्ष्मण राय उर्फ रामेश्वर राय उर्फ रमी गिरिडीह जिले पिरटांड थाना क्षेत्र में आपने गांव लेढवा आया हुआ है। जिसपर पुलिस कप्तान डॉक्टर विमल कुमार वा सीआरपीएफ की एक ज्वाइंट टीम का गठन किया गया। टीम में लीड करने वाले डूमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद, गिरिडीह हेडक्वार्टर डीएसपी 2 कौसर अल्ली तथा डूमरी थाना प्रभारी , पिरटांड थाना प्रभारी वा पुलिस सशस्त्र बल के द्वारा लक्ष्मण राय के गांव में घेरा बंदी कर रहे थे। पुलिस को घेराबंदी करता देख लक्ष्मण वहां से भागने का प्रयास करने लगा,लेकिन भागने के दौरान वह पकड़ा गया। पूछताछ करने के दौरान नक्सलियों के सक्रिय सदस्य के साथ 9 बड़े कांडो में अभिक्त रहे लक्ष्मण राय के निसंदेह पर छापामारी करते हुए लकड़ी वा लोहे का बना 12 बोर का दो राइफल,303 बोर का एक राइफल,3.7.62 बोर का 1418 जिंदा कारतूस,एक 12 बोर का राइफल का गोली वा नक्सलियो के पास से अन्य सामग्री बरामद किया जा चूका है।