बाप – बेटे मिलकर कर करते है नकली शराब का ब्यापार, बोकारो से बिहार तक करते है नकली शराब की सप्लाई

बाप – बेटे मिलकर कर करते है नकली शराब का ब्यापार, बोकारो से बिहार तक करते है नकली शराब की सप्लाई

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

चास में नकली शराब की अवैध मिनी फैक्ट्री, प्रशासन ने किया सील

सूत्रों के अनुसार पानी प्लान्ट ओर डेयरी फार्म की आड़ में सौरभ सिंह और गोपाल सिंह , बाप – बेटे मिलकर करते है नकली शराब बनाने का काम।

कई सालो से नकली शराब की सप्लाई कर उत्पाद विभाग को देते है करोड़ों का नुकसान,

कुछ महीने पूर्व भी सौरभ सिंह को बिहार के शेखपुरा पुलिस नकली शराब के सप्लाई के आरोप में किया था गिरफ्तार।

झारखंड : बोकारो के चास प्रखंड के चीरा चास के नंदुस्थान में एक नकली शराब निर्माण की अवैध मिनी फैक्ट्री के उद्भेदन से यह स्पष्ट हो गया है कि जिले में चारों तरफ अवैध शराब निर्माण का कार्य वर्षों से हो रहा है।
गुप्त सूचना पर DC बोकारो श्रीमती विजया जाधव के निर्देश एवं सहायक आयुक्त उत्पाद उमाशंकर सिंह के मार्ग दर्शन में 24 सितंबर की देर रात जिला उत्पाद टीम ने चीरा चास थाना अंतर्गत नन्दुस्थान इलाके में छापेमारी कर मिनी अवैध अंग्रेजी शराब फैक्ट्री का उद्भेदन किया है। मौके से भारी मात्रा में अवैध और नकली शराब बनाने वाली एवं पैक करने की कई सामग्री जब्त की गई है।
टीम ने मौके से 1500 लीटर स्पिरिट, 735 लीटर विदेशी शराब, 1500 पीस शराब की खाली बोतल, 220 पीस शराब की खाली पेट बोटल, विभिन्न ब्रांडों के ढक्कन और स्टीकर, पंचिंग मशीन एक पीस एवं कारामेल आदि बरामद किया है।
छापामारी के क्रम में फरार अभियुक्त पर उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के आधार पर अभियोग दर्ज किया गया है।बुधवार सुबह उपायुक्त श्रीमती विजय जाधव ने मिनी फैक्ट्री स्थल का जायजा लिया। उनके साथ अपर समाहर्ता मो. मुमताज अंसारी, dto, बोकारो श्रीमती वंदना शेजवलकर उपस्थित थे।
उपायुक्त ने आमजनों से भी अपने आस पास किसी भी तरह के अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन की सूचना उत्पाद विभाग एवं जिला प्रशासन को देने की बात कहीं। उनका नाम गुप्त रख त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
छापेमारी दल में उत्पाद अवर निरीक्षक सन्नी तिर्की समेत अन्य शामिल थे।

About Author

error: Content is protected !!