आलिशा बनी राजगंज की पहली महिला थाना प्रभारी ! गुड टच एवं बैड टच की जानकारी देकर बच्चों को यौन शोषण से बचाव के प्रति करेंगी जागरूक

बच्चों को यौन शोषण से बचाव के लिए उन्हें काेमल फिल्म दिखाकर जागरूक किया जाएगा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

प्रारंभिक स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को गुड टच व बैड टच पर आधारित फिल्म के माध्यम से यौन शोषण से बचाव की जानकारी दी जाएगी :- थाना प्रभारी आलिशा अग्रवाल

धनबाद के राजगंज थाना में पहली बार महिला थाना प्रभारी ने पदभार ग्रहण किया है। क्षेत्र की पहली महिला थाना प्रभारी आलिशा अग्रवाल इससे पूर्व सिमडेगा में कार्यरत थी। 2018 बैच की सब इंस्पेक्टर आलिशा ने बताया कि वह पहली बार महिला थाना का पद संभाल रही हैं। महिला उत्पीड़न मामलों में पीड़ितों को न्याय दिलाना होगी।

राजगंज में पहली महिला थाना प्रभारी ने ग्रहण किया पदभार

थाना प्रभारी आलिशा अग्रवाल कहती हैं कि हमने जो पुलिस डिपार्टमेंट में रहते हुए अनुभव प्राप्त किया है और वरीय पदाधिकारियों का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ है उसमें हमने यह पाया है कि महिला थाना का दायित्व किसी के घर को जोड़ना है ना कि तोड़ना। एफआईआर दर्ज किया जाना अंतिम विकल्प है। हमारी कोशिश होगी कि किसी का घर नहीं टूटे। घर बसाने का अनुभूति काफी सुखद होता है।

आलिशा ने बताया कि यौन हिंसा, दहेज के लिए मारपीट, घरेलू हिंसा जैसे मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। महिला थाना आने वाली औरतें इस उम्मीद से अपनी व्यथा कहने पहुंचती हैं कि वह महिला पुलिस पदाधिकारी के पास खुलकर अपनी बातों को रखेंगी। महिला होने के नाते उनके दुख दर्द में न्याय करेगी। वैसे पीड़ित महिलाओं को बतौर पुलिस पदाधिकारी वह निराश नहीं करना चाहती।

गुड टच एवं बैड टच की दी जाएगी जानकारी

About Author

error: Content is protected !!