दुकान का ताला तोड़ फोन और कैश उड़ा ले गये चोर।

धनबाद थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित एक मोबाइल दुकान को चोरों ने अपना निशाना बनाया. सोमवार की देर रात दुकान के शटर का ताला तोड़कर चोर मोबाइल, कैश सहित अन्य सामान लेकर फरार हो गये. घटना के संबंध में दुकान संचालक बिट्टू कुमार ने मीडिया को बताया कि मंगलवार की सुबह जब वह अपना दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि शटर का ताला टूटा हुआ है. इसके बाद जब शटर खोला तो देखा कि दुकान से आठ मोबाइल फोन, 8 ब्लूटूथ सहित 26 हजार नकद गायब हैं. दुकान संचालक ने मामले की जानकारी सदर पुलिस को दे दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!