सीआईएसफ एवं ईसीएल सुरक्षा बल ने संयुक्त अभियान चलाकर 13 टन अवैध कोयला किया जप्त

निरसा शुक्रवार को सीआईएसफ एवं ईसीएल सुरक्षा बल ने संयुक्त अभियान चलाकर ईसीएल मुगमा क्षेत्र के राजा कोलियरी से 13 टन अवैध स्टीम कोयला जप्त किया । जप्त
कोयले को ईसीएल को सुपुर्द किया ।
प्राप्त समाचार के अनुसार गोपनीय सूचना के आधार पर सीआईएसफ एवं ईसीएल सुरक्षा बल ने राजा कोलियरी में छापमारी कर 13 टन अवैध स्टीम कोयला जप्त किया जो बोदियाँ में भर कर गंतब्य को पहुंचाने के लिये रखा हुआ था । छापामारी के दौरान संचालक एवं उसके गुर्गे भाग खडे हुये ।
सूत्र के अनुसार निरसा राजा कोलियरी ओसीपी के निकट से ब्यापक रूप से कोयला निकाला जाता रहा है । समय समय पर कवहापमारियाँ भी होती रहती है बावजूद धंधे पर कोई असर नही । धंधे को गति देने में सफेदपोश नेता की भी संलिप्तता है । धंधेबाजों का पुलिस की सहभागिता से मनोबल काफी बढ़ा हुआ है । पुलिस का खोफ धंधेबाजों पर बिल्कुल नही रह गया है ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!