चोरों की हरकत दुकानों में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद: सोमवार को बीती रात नावाडीह 99 कोयलांचल सिटी के समीप लक्ष्मी ज्वेलर्स दुकान में चोरों का एक समूह ने एक आभूषण दुकान को निशाना बनाया। आपको बता दे चोरों ने लक्ष्मी ज्वेलर दुकान के पीछे वाला दिवार में सेंधमारी कर लाखों के आभूषण लेकर फरार हो गये। सुबह होने के बाद लक्ष्मी ज्वेलर दुकान के मालिक को बगल वाले दुकानदार ने फोन के माध्यम से घटना की जानकारी दिया। जिसके बाद ज्वेलरी दुकान के मालिक अपने दुकान का शटर खोलकर देखा तो दुकान के पीछे वाले दिवार पर सेंधमारी कर चोरी का घटना का अंजाम दिया। वहीं दुकान मालिक दुकान पर पहुंचकर देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था।
दुकान में रखे सोने-चांदी के आभूषण गायब थे। जिसमें चांदी का पायल 30 जोड़ा लगभग 2.50 केजी, बच्चा का बाल 15 जोड़ा 150 ग्राम चाबी रिंग दो पीस 70 ग्राम बिंदिया 400 ग्राम एंकलेट पायल 8 जोड़ा 100 ग्राम सोना का नथिया 8 ग्राम सोना का लॉकेट 7 पीस 12 ग्राम पुराना चांदी 7.50 ग्राम चांदी का कटोरा 20 ग्राम दुकान मालिक ने बताया कि करीब 2,50000 लाख रुपये के आभूषण की चोरी हुई है. वही दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरी बीती रात 2:03 बजे हुई। चोरों की हरकत दुकानों में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है। जिससे चोरी के समय का पता चला है। वहीं दुकान मालिक धनबाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुटी है.