धनबाद होकर हावड़ा रवाना हुई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन,प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड, बिहार, ओडिशा और बंगाल को 6 वंदे भारत की सौगात दी

धनबाद : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड को 6 वंदे भारत ट्रेन की सौगात दी है। गया-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस का धनबादवासियों ने रविवार को भव्य स्वागत किया। ट्रेन के 2:30 बजे पहुंचते ही धनबाद स्टेशन पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। धनबाद स्टेशन पर ट्रेन का स्वागत करने के लिए पूर्व सांसद पीएन सिंह, सावित्री देवी, विधायक राज सिन्हा, झरिया विधायक पूर्णिमा सिंह, भाजपा नेत्री रागिनी सिंह समेत हजारों लोग मौजूद थे। रविवार को वंदे भारत एक्सप्रेस स्पेशल ट्रेन बनाकर चली थी। गया स्टेशन से सुबह 11:00 बजे खुली और धनबाद 2:30 बजे पहुंची। धनबाद स्टेशन पर 30 मिनट रुकने के बाद हावड़ा के लिए रवाना हो गई। वंदे भारत ट्रेन को देखने और सेल्फी लेने के लिए धनबादवासियों में होड़ मची थी। ट्रेन के भीतर बैठने वाले सीट और आकर्षक लुक की लोगों ने काफी सराहना की।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड, बिहार, ओडिशा और बंगाल को 6 वंदे भारत की सौगात देने के बाद कहा वह झारखंड के सपनों को साकार करेंगे। पीएम मोदी के हरी झंडी दिखाते ही टाटानगर स्टेशन से पटना और गया से धनबाद होकर हावड़ा समेत 6 वंदे भारत ट्रेनें अपनी अपनी स्टेशनों से रवाना हुई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!