अमेजन के रिकवरी एजेंट को अपराधियों ने मारी गोली, रुपयों से भरा बैग लेकर भागे

धनबाद : झरिया के पाथरडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत बी टाइप गेट के समीप अमेजन के रिकवरी एजेंट को अज्ञात अपराधियों ने गोली मार दी है. मुकुल मिश्रा (30 वर्षीय) को पीठ में गोली लगी है. गोली मारने के बाद अपराधी उसका पैसे से भरा बैग लेकर फरार हो गया. बताया जा रहा है कि बैग में 9 लाख रुपये थे. इधर स्थानीय लोगों ने उसे आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए धनबाद के एसएनएमएमसीएच रेफर कर दिया. वहीं मौके पर पाथरडीह पुलिस पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!