PM मोदी झारखंड में करेंगे रोड शो, कब और कहां…

झारखंड : PM नरेंद्र मोदी रविवार यानी 15 सितम्बर को लौहनगरी जमशेदपुर आएंगे… विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उनका दौरा कई मायनों में अहम माना जा रहा है… PM के आगमन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई है… प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 15 सितंबर को झारखंड के जमशेदपुर में कई परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे। इस दौरान वे रोड शो और जनसभा को संबोधित कर चुनावी माहौल बनायेंगे। वहीं, जमशेदपुर को वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात देंगे। तय कार्यक्रम के अनुसार गोपाल मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। पीएम झारखंड में लगभग छह घंटे रहेंगे। वे रविवार को सुबह पौने 9 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के लिए रवाना होंगे। फिर सोनारी हवाई अड्डा से टाटानगर रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां पर वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखायेंगे। साथ ही 21 हजार करोड़ की विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे। जमशेदपुर में उनका आधे घंटे का रोड-शो होगा। रोड शो करते हुए पीएम गोपाल मैदान पहुंचेंगे और वहां सभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाद दिन के करीब पौने दो बजे रांची लौटेंगे। इसके बाद अहमदाबाद के लिए रवाना हो जायेंगे। प्रदेश बीजेपी इसे लेकर गदगद है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

माना जा रहा है कि कोल्हान की धरती से PM चुनावी शंखनाद करेंगें। पार्टी कोल्हान के रास्ते ही झारखंड में जीत के शिखर को छूना चाहती है। पार्टी को मालूम है कि राज्य की सरकार बनाने में इस प्रमंडल की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। कोल्हान प्रमंडल में 14 विधानसभा सीटे हैं, जहां बीजेपी का खाता भी नहीं खुल पाया था। हालांकि 2014 के चुनाव में बीजेपी को यहां से अच्छे नंबर मिले थे, जिससे पार्टी का सत्ता में पहुंचना आसान हुआ था। इसलिए बीजेपी इस बार यहां पूरा दमखम लगा रही है।

About Author

error: Content is protected !!