पश्चिम बंगाल में कोलकाता के सरकारी अस्पताल में प्रशिक्षु महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के मामले में राज्य में अभी भी प्रदर्शन जारी है। प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चिट्ठी लिखी है। उन्होंने इस चिट्ठी में राज्य में जारी गतिरोध को रोकने के लिए सीएम के साथ बैठक की मांग की। इससे पहले सीएम ममता बनर्जी ने गतिरोध सुलझाने के लिए आंदोलनकारी कनिष्ठ चिकित्सकों को राज्य सचिवालय में बैठक के लिए बुलाया था। इस पर डॉक्टरों ने कहा था कि बंगाल के जिस स्वास्थ्य सचिव का हम इस्तीफा चाहते हैं, बैठक के लिए उनका मेल करना अपमानजनक है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!