जामताड़ा में साइबर ठगी के आरोप में 4 गिरफ्तार, मोबाइल-सिम और नकदी बरामद

जामताड़ा में साइबर ठगी के आरोप में 4 गिरफ्तार, मोबाइल-सिम और नकदी बरामद

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

जामताड़ा: साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत जामताड़ा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 13 मोबाइल फोन, 13 सिम कार्ड, 8 एटीएम कार्ड और 2.20 लाख रुपये नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। बरामद मोबाइल और सिम की जांच के आधार पर साइबर ठगी से जुड़े अन्य मामलों और संभावित सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

About Author

error: Content is protected !!