

टुंडी: रांची में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज एवं दमनात्मक कार्रवाई के विरोध में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं ने टुंडी में जोरदार चक्का जाम किया। भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष के निर्देश पर आयोजित इस आंदोलन के दौरान कार्यकर्ताओं ने टुंडी–गिरिडीह मुख्य मार्ग पर प्रदर्शन कर छात्रों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
चक्का जाम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने रांची में छात्रों के साथ हुई कथित पुलिस कार्रवाई पर आक्रोश जताया और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यकर्ताओं का कहना था कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों के साथ बल प्रयोग उचित नहीं है।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति के विशेष आमंत्रित सदस्य ज्ञानरंजन सिन्हा, टुंडी मंडल पश्चिमी अध्यक्ष गोविन्द टुडू, दक्षिणी टुंडी मंडल अध्यक्ष संदीप मंडल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस दौरान तिलक मंडल, राजेश मंडल, फेनीलाल यादव, विजय चौधरी, नकुल सिंह, नागेश्वर पंडित, देव कुमार पांडेय, किशोर हेम्ब्रम, दिलीप ओझा, सुनील पांडेय, चुनचुन मंडल, प्रदीप रवानी, संदीप पांडेय और पिंकू मंडल सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में हिस्सा लिया।
भाजपा नेताओं ने कहा कि छात्रों के साथ हुई कार्रवाई के खिलाफ पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा और सरकार से पूरे मामले में जवाबदेही तय करने की मांग की जाएगी।