भटिंडा फॉल में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, घंटों बाद मिला शव

भटिंडा फॉल में दर्दनाक हादसा: नहाने के दौरान युवक की डूबने से मौत, घंटों बाद मिला शव

धनबाद/कतरास: धनबाद के मुनिडीह स्थित भटिंडा फॉल में शनिवार को एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की डूबने से मौत हो गई। युवक अपने साथियों के साथ फॉल में नहाने गया था, तभी वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते डूब गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, साथ मौजूद लोगों ने युवक को बचाने का भरसक प्रयास किया, लेकिन उसे नहीं बचाया जा सका। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, गोताखोरों और रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर तलाश अभियान शुरू किया।
कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के बाद गोताखोरों ने युवक का शव पानी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद भटिंडा फॉल परिसर में भी शोक का माहौल है।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। साथ ही बारिश के मौसम में जलप्रपातों और गहरे जलाशयों में नहाने से बचने तथा विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!