चिरकुंडा में करोड़ों की अवैध लॉटरी फैक्ट्री का भंडाफोड़, BCCL के जर्जर भवन से हाईटेक प्रिंटिंग यूनिट जब्त

चिरकुंडा में करोड़ों की अवैध लॉटरी फैक्ट्री का भंडाफोड़, BCCL के जर्जर भवन से हाईटेक प्रिंटिंग यूनिट जब्त

धनबाद: धनबाद पुलिस ने निरसा अनुमंडल के चिरकुंडा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए बीसीसीएल के एक जर्जर दो मंजिला भवन में संचालित अवैध लॉटरी फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में भारी मात्रा में प्रतिबंधित लॉटरी टिकट, हाईटेक डिजिटल प्रिंटर, कटर मशीनें, प्रिंटिंग सामग्री और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए गए।
ग्रामीण पुलिस अधीक्षक एम.डी. याकूब ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह कार्रवाई एक संगठित अवैध लॉटरी नेटवर्क के खिलाफ की गई। छापेमारी के दौरान एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया, जबकि मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
पुलिस के अनुसार, जब्त किए गए उपकरणों और सामग्री की कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है। पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है ताकि इससे जुड़े अन्य लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जा सके।
ग्रामीण एसपी ने कहा कि धनबाद पुलिस अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है और गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!