एक करोड़ का इनामी नक्सली मिश्र बेसरा दो साथियों संग गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

एक करोड़ का इनामी नक्सली मिश्र बेसरा दो साथियों संग गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

झारखंड में सुरक्षा बलों की बड़ी कामयाबी, ₹1 करोड़ का इनामी नक्सली मिश्र बेसरा दो साथियों समेत गिरफ्तार

रांची/गिरिडीह: झारखंड पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा बलों ने नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सली एवं पोलित ब्यूरो सदस्य मिश्र बेसरा को उसके दो साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। बुधवार को तीनों आरोपियों को मीडिया के सामने पेश किया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि मिश्र बेसरा गिरिडीह और धनबाद जिले की सीमा से लगे जंगल क्षेत्र में अपने साथियों के साथ किसी बड़ी नक्सली वारदात की योजना बना रहा है। सूचना के आधार पर झारखंड पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बलों और अन्य एजेंसियों ने संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें तीनों नक्सलियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से तीन AK-47 राइफल, 250 से अधिक जिंदा कारतूस सहित अन्य हथियार और नक्सली गतिविधियों से जुड़े सामान बरामद किए गए हैं।
अधिकारियों ने इस कार्रवाई को नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी उपलब्धि बताते हुए कहा कि मिश्र बेसरा की गिरफ्तारी से झारखंड के साथ-साथ बिहार, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में सक्रिय नक्सली नेटवर्क को बड़ा झटका लगेगा। साथ ही सुरक्षा बलों के अभियान को और मजबूती मिलेगी।
पुलिस अब गिरफ्तार नक्सलियों से पूछताछ कर उनके नेटवर्क, सहयोगियों और संभावित योजनाओं की जानकारी जुटाने में लगी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!