टुंडी में कलयुगी बेटे ने की पिता की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

टुंडी में कलयुगी बेटे ने की पिता की कुल्हाड़ी से हत्या, आरोपी गिरफ्तार

धनबाद: धनबाद जिले के टुंडी थाना क्षेत्र के कमारडीह पंचायत अंतर्गत बादलपुर गांव के आदिवासी टोला में मंगलवार तड़के एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। 40 वर्षीय कालीपद सोरेन ने कथित तौर पर अपने 65 वर्षीय पिता चांद सोरेन की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई।

जानकारी के अनुसार, आरोपी ने अपने पिता पर कुल्हाड़ी से कई वार किए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात की सूचना मिलते ही आसपास के लोग घटनास्थल पर जुट गए।
टुंडी थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक उमा शंकर ने बताया कि पिता-पुत्र के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों साथ बैठकर शराब पीते थे और इसी दौरान हुआ विवाद हिंसक रूप ले गया, जिसके बाद आरोपी पुत्र ने अपने पिता की हत्या कर दी।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (SNMMCH), धनबाद भेज दिया है। आरोपी कालीपद सोरेन को गिरफ्तार कर लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही मुख्यालय-2 के डीएसपी नाजीर अख्तर भी घटनास्थल पहुंचे और मामले की जांच का जायजा लिया।
पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हत्या के पीछे के अन्य कारणों की भी पड़ताल की जा रही है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

About Author

error: Content is protected !!