बिहार में शराब तस्करी कर रहे किशोर को आरपीएफ धनबाद ने पकड़ा

बिहार में शराब तस्करी कर रहे किशोर को आरपीएफ धनबाद ने पकड़ा

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) धनबाद ने बिहार में शराब की तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक किशोर को निरुद्ध किया है। कार्रवाई के दौरान उसके कब्जे से शराब बरामद की गई।
आरपीएफ अधिकारियों के अनुसार, किशोर ट्रेन के माध्यम से बिहार शराब की खेप ले जा रहा था। संदेह के आधार पर की गई जांच में शराब बरामद होने के बाद उसे निरुद्ध कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई। मामले की सूचना संबंधित विभाग को भी दे दी गई है।
आरपीएफ ने कहा कि रेलवे के जरिए अवैध शराब, मादक पदार्थों और अन्य प्रतिबंधित सामान की तस्करी रोकने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा।

About Author

error: Content is protected !!