गोल्फ ग्राउंड में मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार

गोल्फ ग्राउंड में मॉर्निंग वॉक के दौरान चेन स्नैचिंग, बाइक सवार बदमाश फरार

धनबाद : हीरापुर निवासी गामा यादव सोमवार सुबह गोल्फ ग्राउंड में मॉर्निंग वॉक करने पहुंचे थे। इसी दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने उनकी सोने की चेन झपट ली और मौके से फरार हो गए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!


घटना के बाद गामा यादव ने धनबाद थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और गोल्फ ग्राउंड तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू की।
सीसीटीवी फुटेज में बाइक पर सवार दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए हैं। फुटेज के आधार पर गामा यादव ने उनकी पहचान की है। बताया जा रहा है कि बाइक चला रहा युवक हुडी पहने हुए था, जबकि पीछे बैठा युवक चेहरे पर मास्क लगाए हुए था।


पुलिस ने सीसीटीवी से तस्वीरें निकालकर दोनों आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी गोल्फ ग्राउंड रोड पर महिलाओं समेत कई लोगों के साथ चेन स्नैचिंग की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही ऐसी वारदातों से मॉर्निंग वॉक करने आने वाले लोगों में भय का माहौल है।

About Author

error: Content is protected !!