रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार, होटल सील

रांची में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, दो महिलाओं समेत 6 गिरफ्तार, होटल सील

रांची: राजधानी रांची के अरगोड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। छापेमारी के दौरान दो महिलाओं समेत कुल छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। वहीं, मौके से कई आपत्तिजनक सामान बरामद किए गए हैं। कार्रवाई के बाद शिवम पैलेस होटल को सील कर दिया गया।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि अरगोड़ा थाना क्षेत्र स्थित शिवम पैलेस होटल में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल में छापेमारी की, जहां से बंगाल की दो युवतियों, होटल प्रबंधक और तीन ग्राहकों को गिरफ्तार किया गया।

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि होटल की आड़ में लंबे समय से अवैध देह व्यापार का कारोबार संचालित किया जा रहा था। पुलिस ने मौके से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लगभग दो वर्ष पूर्व भी इसी होटल में छापेमारी कर सेक्स रैकेट का खुलासा किया गया था। उस समय भी कई आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई थी। कार्रवाई के बाद होटल का लाइसेंस नवीनीकरण नहीं हुआ था, लेकिन इसके बावजूद कथित रूप से होटल का संचालन जारी रखा गया और अवैध गतिविधियां चलती रहीं।
हटिया डीएसपी नीरज कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार सभी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है तथा पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस अवैध कारोबार से और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

#जनता की #आवाज़, सच का साथ — #Prime News 24 हर मुद्दे पर आपके साथ। #Follow, #Like और #Share कर हमारी मुहिम को मजबूत बनाएं। हर खबर सबसे पहले पाने के लिए #Subscribe करें।

About Author

error: Content is protected !!