बड़ी खबर: धनबाद में फायरिंग से दहशत, पुलिस गाड़ी पर भी हमला, 3 हिरासत में

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद से इस वक्त की बड़ी घटना सामने आ रही है। सोनारडीह ओपी क्षेत्र में अपराधियों ने एक दुकान और मकान को निशाना बनाते हुए अचानक हमला कर दिया। इस दौरान अपराधियों द्वारा दो राउंड फायरिंग की गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने मौके पर मौजूद बरोरा थाना की पुलिस गाड़ी को भी निशाना बनाया और उस पर तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रित करते हुए जांच शुरू कर दी गई।

मौके से पुलिस ने दो खोखा बरामद किए हैं। वहीं त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है, जिनसे पूछताछ जारी है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और इसमें शामिल सभी दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट: सुल्तान खान, बाघमारा (धनबाद)

About Author

error: Content is protected !!