बाइक चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बाइक चोरी मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

सरायढेला पुलिस ने चोरी की बाइक मामले का किया खुलासा, एक आरोपी की निशानदेही पर दो और गिरफ्तार

धनबाद: सरायढेला थाना क्षेत्र में हुई बाइक चोरी की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रविवार को पुलिस ने सभी आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, सरायढेला थाना क्षेत्र स्थित राधा-कृष्णा स्टोर के संचालक मनोज कुमार की बाइक 29 मई की शाम चोरी हो गई थी। घटना के दौरान एक आरोपी बाइक लेकर फरार हो गया था, जबकि उसके एक साथी को स्थानीय लोगों ने मौके पर पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था।
सरायढेला थाना के एसआई संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी वरुणेश कुमार से पूछताछ के दौरान महत्वपूर्ण सुराग मिले। इसके आधार पर पुलिस ने छापेमारी कर अनिमेष सिंह और राहुल नामक दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराई। इसके पश्चात सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और आरोपियों के अन्य आपराधिक गतिविधियों से जुड़े होने की भी पड़ताल की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!