धनबाद के बरोरा में CISF की बड़ी कार्रवाई, मिनी हाईवा से अवैध कोयला जब्त

धनबाद के बरोरा में CISF की बड़ी कार्रवाई, मिनी हाईवा से अवैध कोयला जब्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद के बरोरा क्षेत्र में CISF ने छापेमारी कर एक मिनी हाईवा से अवैध कोयला जब्त किया। बाघमारा-बरोरा में इन दिनों तेज़ी से बढ़ रहे कोयला तस्करी पर सवाल खड़े।

धनबाद जिले के बाघमारा अनुमंडल अंतर्गत बरोरा थाना क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ CISF ने बड़ी कार्रवाई की है। फिटर बारेककर के समीप गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में एक मिनी हाईवा से भारी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किया गया।
जानकारी के अनुसार, इन दिनों बाघमारा और बरोरा क्षेत्र में मिनी हाईवा के जरिए अवैध कोयले की ढुलाई तेज़ी से हो रही है। CISF की इस कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।
फिलहाल जब्त कोयले को सुरक्षित रखा गया है और मामले में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि लंबे समय से क्षेत्र में अवैध कोयला कारोबार चल रहा है, लेकिन इस पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है।

About Author

error: Content is protected !!