बस्ताकोला में प्लाई गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
झरिया/धनबाद : झरिया थाना क्षेत्र के बस्ताकोला में रविवार को एक प्लाई गोदाम में अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेजी से फैली कि गोदाम में रखा लाखों रुपये का प्लाई जलकर राख हो गया।
इस घटना में गोदाम मालिक राजू अग्रवाल समेत तीन लोग झुलस गए। सभी घायलों को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार गोदाम में रखे घरेलू गैस सिलेंडर के फटने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि आग लगने के असली कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है।

आग की चपेट में आने से एक मवेशी भी झुलस गया, जबकि अन्य मवेशियों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गई।