28 फ़रवरी, 28 नंबर पर लगी जीत की मोहर — धनबाद के नए मेयर बने झरिया के पूर्व विधायक Sanjeev Singh
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!धनबाद नगर निगम चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए झरिया के पूर्व विधायक संजीव सिंह धनबाद के नए मेयर निर्वाचित हुए। 28 फ़रवरी को 28 नंबर पर जीत की मोहर लगते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।
मतगणना पूरी होने के बाद उन्हें आधिकारिक रूप से जीत का सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। इसके बाद समर्थकों ने माला पहनाकर और बुके देकर उनका जोरदार स्वागत व सम्मान किया। पूरे परिसर में जश्न का माहौल देखने को मिला।
मेयर चुने जाने के बाद संजीव सिंह ने कहा, “यह मेरी नहीं, धनबाद की जनता की जीत है। मैं शहर के विकास और जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।”
धनबाद की राजनीति में इस जीत को एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है और अब शहर के विकास को लेकर लोगों की उम्मीदें नई दिशा में जुड़ गई हैं।
#Dhanbad #MayorElection #SanjeevSingh #DhanbadMayor #JharkhandNews #PrimeNews24