नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया के तहत धनबाद नगर निगम के सामान्य प्रेक्षक रोबिन टोप्पो ने राजकीय पॉलिटेक्निक परिसर में प्रीसाइडिंग ऑफिसर डायरी की समीक्षा की।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
धनबाद : समीक्षा के दौरान धनबाद नगर निगम के महापौर पद तथा 55 वार्डों के वार्ड पार्षद प्रत्याशी, साथ ही चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष पद एवं 21 वार्ड पार्षद प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

सामान्य प्रेक्षक ने धनबाद नगर निगम एवं चिरकुंडा नगर परिषद के सभी बूथों से प्राप्त प्रीसाइडिंग ऑफिसर डायरी का क्रमवार अवलोकन किया। समीक्षा के दौरान किसी भी प्रत्याशी या उनके प्रतिनिधि ने कोई आपत्ति दर्ज नहीं कराई।
मौके पर महापौर पद के निर्वाची पदाधिकारी सह अपर समाहर्ता विनोद कुमार सहित धनबाद नगर निगम और चिरकुंडा नगर परिषद के अन्य निर्वाची पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने के लिए सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।