गोविंदपुर में महाजाम के बीच बड़ा हादसा टला, NH-19 पर ब्रेक फेल होने से ट्रक बैरिकेडिंग से टकराया

गोविंदपुर में महाजाम के बीच बड़ा हादसा टला, NH-19 पर ब्रेक फेल होने से ट्रक बैरिकेडिंग से टकराया

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद | गोविंदपुर
धनबाद जिले के गोविंदपुर बाजार में आज सुबह से ही महाजाम की स्थिति बनी हुई है। NH-19 और आसपास की सड़कों पर सैकड़ों छोटी-बड़ी गाड़ियां घंटों तक फंसी रहीं।
इसी दौरान उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब NH-19 पर चल रहे एक ट्रक का अचानक ब्रेक फेल हो गया। अनियंत्रित ट्रक फ्लाईओवर निर्माण कार्य के दौरान लगाई गई बैरिकेडिंग को तोड़ते हुए सड़क किनारे जा घुसा।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था। ब्रेक फेल होते ही चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सीधे बैरिकेडिंग से टकरा गया।
राहत की बात यह रही कि ट्रक दूसरी दिशा में नहीं गया, अन्यथा सड़क पर मौजूद 25 से अधिक लोग इसकी चपेट में आ सकते थे।
घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। ट्रक चालक ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण ब्रेक अचानक फेल हो गए, जिससे यह हादसा हुआ।
हादसे के बाद कुछ समय तक यातायात पूरी तरह बाधित रहा, हालांकि प्रशासन की तत्परता से स्थिति को जल्द ही सामान्य कर दिया गया।
वहीं स्थानीय लोगों ने NH-19 पर चल रहे निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, मजबूत बैरिकेडिंग और बेहतर ट्रैफिक नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

About Author

error: Content is protected !!