सुखदेव नगर फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, ड्रग्स पैडलिंग के नेक्सस का भंडाफोड़
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
5 आरोपी गिरफ्तार, USA मेड पिस्टल व ब्राउन शुगर बरामद
रांची : राजधानी रांची के सुखदेव नगर थाना क्षेत्र में हुई फायरिंग की घटना को लेकर पुलिस जांच में बड़ा खुलासा हुआ है। जांच के दौरान ड्रग्स पैडलिंग से जुड़े एक संगठित गिरोह का भंडाफोड़ किया गया है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से USA मेड पिस्टल, तीन जिंदा कारतूस और 25 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है।
बताया जा रहा है कि सुखदेव नगर इलाके में हुई फायरिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो सामने आने के बाद रांची पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया। इसके बाद लगातार छापेमारी कर पुलिस ने पांचों आरोपियों को धर दबोचा।
गिरफ्तार आरोपी
पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में
हिमांशु यादव उर्फ लालू यादव,
अनिकेत पाठक,
निहाल पांडेय,
नीरज कुमार
शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, सभी आरोपियों का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है और ये पहले भी जेल जा चुके हैं।
ड्रग्स के पैसे से हथियार खरीदने की साजिश
मामले की जानकारी देते हुए रांची के सिटी एसपी पारस राणा ने बताया कि यह गिरोह नशे की तस्करी से अर्जित काली कमाई के जरिए अवैध हथियार खरीदने की फिराक में था। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे थे।
फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी हुई है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और भी बड़े खुलासे हो सकते हैं