Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
गिरिडीह। नगर थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी इन दिनों खुद ही बदहाली की शिकार हो चुकी है। हालात इतने खराब हैं कि वाहन कभी भी बीच सड़क पर अचानक बंद हो जाता है। कई बार पुलिसकर्मियों को आम नागरिकों की मदद से गाड़ी को धक्का लगाकर चालू करना पड़ता है, तब जाकर पेट्रोलिंग आगे बढ़ पाती है।
इस स्थिति ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई क्षमता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जब पेट्रोलिंग वाहन ही भरोसेमंद नहीं रहेगा तो आपात स्थिति में पुलिस समय पर कैसे पहुंचेगी। इससे अपराध नियंत्रण और जनता की सुरक्षा व्यवस्था दोनों पर असर पड़ना तय है।
गौरतलब है कि इससे पहले भी विधानसभा में पुलिस वाहनों की जर्जर हालत का मुद्दा उठ चुका है, लेकिन जमीनी स्तर पर अब तक कोई ठोस सुधार नजर नहीं आया है। नागरिकों की मांग है कि प्रशासन तत्काल प्रभाव से या तो वाहनों की मरम्मत कराए या नए वाहन उपलब्ध कराए, ताकि शहर की कानून-व्यवस्था मजबूत हो सके और पुलिस बिना बाधा अपनी जिम्मेदारी निभा सके।