झरिया में मानवता शर्मसार, खून से लथपथ मिला नवजात शिशु का शव

झरिया में मानवता शर्मसार, खून से लथपथ मिला नवजात शिशु का शव

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

झरिया (धनबाद):
जहां मां की गोद को दुनिया की सबसे सुरक्षित जगह माना जाता है, वहीं झरिया से सामने आई इस घटना ने इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत एक पेट्रोल पंप के समीप खून से लथपथ एक नवजात शिशु का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और तत्काल झरिया पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नवजात शिशु के शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच शुरू कर दी है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है, हालांकि अब तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि नवजात को किसने और किस समय वहां फेंका।
पुलिस के अनुसार, नवजात के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जिससे मौत के सही कारणों का पता चल सके। मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है।
इस अमानवीय घटना के बाद इलाके में गुस्सा और दुख का माहौल है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर कोई इतना निर्दयी और बेरहम कैसे हो सकता है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दोषियों को कानून के कटघरे में खड़ा किया जाएगा।

About Author

error: Content is protected !!