झाड़ूडीह में युवक पर फायरिंग, आरोपी फरार पुलिस ने आरोपी के फ्लैट से बरामद किए 24 से अधिक जिंदा कारतूस

झाड़ूडीह में युवक पर फायरिंग, आरोपी फरार
पुलिस ने आरोपी के फ्लैट से बरामद किए 24 से अधिक जिंदा कारतूस

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद: झाड़ूडीह इलाके में गुरुवार देर रात हुई फायरिंग की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। झाड़ूडीह स्थित एक अपार्टमेंट में रहने वाले राजेश झा पर आरोपी देवेंद्र सिंह ने कथित तौर पर शराब के नशे में गोली चला दी। गोली राजेश झा के कान के पास से निकल गई, जिससे वह बाल-बाल बच गए।


पीड़ित राजेश झा के अनुसार, वे अपने घर में खाना खा रहे थे। इसी दौरान नीचे से शोर-शराबे की आवाज सुनकर वे बाहर निकले, जहां उन्होंने देखा कि आरोपी उनके ड्राइवर के साथ मारपीट कर रहा था। विरोध करने पर आरोपी ने बंदूक सटाकर फायरिंग कर दी।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अपार्टमेंट की तलाशी के दौरान आरोपी के फ्लैट से दो दर्जन से अधिक जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।


पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है और फायरिंग के पीछे के कारणों की गहन जांच की जा रही है।

About Author

error: Content is protected !!