बरवाअड्डा थाना प्रभारी की लापरवाही पर एसएसपी ने किया लाइन क्लोज, नया प्रभारी नियुक्त

बरवाअड्डा थाना प्रभारी की लापरवाही पर एसएसपी ने किया लाइन क्लोज, नया प्रभारी नियुक्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

धनबाद : बरवाअड्डा थाना प्रभारी रजनीकांत को कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में लाइन क्लोज कर दिया गया है। धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रभात कुमार ने यह सख्त प्रशासनिक कार्रवाई की है।
एसएसपी के आदेश के अनुसार, पूर्वी टुंडी थाना प्रभारी रवि कुमार को बरवाअड्डा थाना का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है, जबकि सब-इंस्पेक्टर नीतीश कुमार को पूर्वी टुंडी थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
बताया जा रहा है कि बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के कृषि बाजार में हुई लूटपाट और फायरिंग की गंभीर घटना को दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद अब तक सुलझाया नहीं जा सका था। इसके अलावा अन्य मामलों में भी थाना स्तर पर लापरवाही की शिकायतें सामने आई थीं।
इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने यह कार्रवाई की है। पुलिस विभाग की इस सख्त कार्रवाई से स्पष्ट संदेश गया है कि कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

About Author

error: Content is protected !!