बेड़ो थाना के सब इंस्पेक्टर 10 हजार रिश्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़े
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!रांची :भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए रांची जिले के बेड़ो थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर श्याम नंदन पासवान को 10 हजार रुपये घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
एसीबी के अनुसार, एक ट्रक मालिक ने ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि एमवीआई रिपोर्ट भेजने के नाम पर आरोपी सब इंस्पेक्टर द्वारा 50 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही थी।
शिकायतकर्ता ने बताया कि वह रिश्वत देकर अपना काम नहीं कराना चाहता था, लेकिन आरोपी लगातार फोन कर उसे थाना बुलाता रहा और पैसे की मांग करता रहा, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया।
शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने पूरे मामले का सत्यापन कराया। सत्यापन के दौरान रिश्वत मांगे जाने की पुष्टि हुई। इसके बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर शुक्रवार को बेड़ो थाना परिसर में सब इंस्पेक्टर श्याम नंदन पासवान को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।
फिलहाल एसीबी आरोपी से पूछताछ कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।